img

आईपीएल शुरू होने में बस कुछ ही समय की बात है। इस बार आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने पर नजर डालें तो 2023 में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए।

मगर अगर आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो गौतम गंभीर ने इस लीग में तीन बार सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गंभीर ने 2008, 2012 और 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाए। सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई बार विस्फोटक पारियां खेली हैं। विराट कोहली भी इसमें पीछे नहीं हैं।

रन मशीन कोहली ने सबसे पहले सबसे ज्यादा रन 2011 में बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 2013 और 2016 में भी सबसे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल ने 2019, 2020 और 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए। 2018 में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास पर नजर डालें तो गंभीर के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा और अजिंक्य रहाणे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सचिन ने 2010 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उथप्पा ने 2014 और रहाणे ने 2015 में यह कारनामा किया था।

--Advertisement--