अगर ये काम नहीं किया तो प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस

img

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में छठी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बनाए गए 257 रन ज्यादा नहीं थे, क्योंकि पंजाब किंग्स ने कल ही 261 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। लेकिन, मुंबई को अपेक्षित शुरुआत नहीं मिली और उसका मध्यक्रम भी ढह गया. मुकेश कुमार, खलील अहमद और रसिख सलाम (3-36) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए डीसी को मैच में जिताया।

MI को इशान किशन और रोहित शर्मा से आक्रामक जवाब की उम्मीद थी। लेकिन, खलील अहमद ने चौथे ओवर में रोहित (8) को वापस भेज दिया। फिर धीरे धीरे मैच मुंबई के हाथ से निकल गया।

ये मुंबई इंडियंस की 9 मैचों में छठी हार थी और वह 6 अंकों के साथ अब भी नौवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में पांचवीं जीत के बाद 10 अंकों के साथ खुद को प्ले-ऑफ की दौड़ में बनाए रखा है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए MI को बाकी सभी पांच मैच जीतने होंगे।

 

Related News