img

Honey Singh Wife: हनी सिंह की निजी ज़िंदगी उनके ताजे बयान के चलते एक बार फिर से चर्चा में आई गई है। उनकी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों के आरोपों के बाद इस मामले ने काफी ध्यान आकर्षित किया। आईये जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में जिनका अब तलाक हो चुका है।

हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी 23 जनवरी, 2011 को हुई थी। शुरुआती 9-10 महीनों में उनका रिश्ता अच्छा था, फिर इसके बाद समस्याएँ पैदा होने लगीं।

रैपर हनी सिंह ने कहा कि उनकी नशे की लत और काम के प्रति ज्यादा ध्यान ने उन्हें परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज करने पर मजबूर किया। इस कारण उनके और शालिनी के बीच दूरी बढ़ गई।

सितंबर 2022 में शालिनी (honey singh ex wife shalini talwar) ने हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और अन्य आरोपों के साथ तलाक की अर्जी दी। इसके बाद, 7 नवंबर, 2023 को उनका तलाक सुलझा और हनी सिंह को शालिनी को 1 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता देना पड़ा।

बता दें कि शालिनी (honey singh ex wife shalini talwar) ने अपनी शिक्षा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, पंजाब बाग (दिल्ली) से पूरी की। अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और 2004 की फिल्म रन में कैमियो भी किया, जिसमें अभिषेक बच्चन, भूमिका चावला और विजय राज जैसे प्रमुख अभिनेता प्रमुख भूमिकाओं में थे।

--Advertisement--