Horoscope: जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा एकादशी एवं गोवत्स द्वादशी।

राशिफल-

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए कार्य में प्रगति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख बढ़ेगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: सूर्य, मंगल एवं बुध की युति आर्थिक रूप से लाभदायी होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: किसी कार्य की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

Related News