Up Kiran, Digital Desk: आज 10 नवंबर, 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है।वहीं, कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं और कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: ब्राउन
वृषभ राशि
आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। लव लाइफ में आपसी सम्मान और सहयोग बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से व्यापार में फायदा हो सकता है। किसी पुरानी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
मिथुन राशि
आज आपका दिमाग काफी सक्रिय रहेगा और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। अगर कोई पुराना कर्ज है, तो वो आज खत्म हो सकता है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम समय से पहले पूरा कर लेंगे। छात्र अपनी रचनात्मकता से सबको प्रभावित करेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सुनहरा
कर्क राशि
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर और स्पष्टता के साथ लें। खानपान का ध्यान रखें, संतुलित आहार आपको बीमारियों से बचाएगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
सिंह राशि
आज आर्थिक स्थिरता के कारण आप एक अच्छी जीवनशैली का आनंद लेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा, जिससे आपको सुकून महसूस होगा। सेहत को लेकर थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में शांत रहकर नेतृत्व करें, आज मौन में भी शक्ति छिपी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मैजेंटा
कन्या राशि
आज अपने परिवार की बातें किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें। अगर पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी है, तो बातचीत करके उसे दूर करें। मानसिक शांति के लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
तुला राशि
आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। आपकी शांत और शालीन स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर करें। करियर में योजना बनाकर किए गए प्रयास सफल होंगे।फिजूलखर्ची की आदत पर थोड़ा कंट्रोल करें। काम की जगह पर अपनी टीम के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश करें। तनाव कम करने पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
धनु राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
मकर राशि
आज आगे बढ़कर काम करने का दिन है, भाग्य आपका साथ देगा।धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं।अपनी सोच को सकारात्मक रखकर ही कोई फैसला करें, आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
कुंभ राशि
आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें। व्यापार और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: ग्रे
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है।कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें, नुकसान हो सकता है।करियर में धैर्य के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए आराम करना बहुत जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नारंगी
_1790189766_100x75.png)
_1068654791_100x75.png)
_1628557194_100x75.png)
_1741480217_100x75.png)
_814134055_100x75.png)