
मुंबई। जालना जिले के चपलगांव में बहू और उसके प्रेमी को ट्रैक्टर से कु चलने वाले ससूर व देवर को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल हरबक भागवत व मारिया लालझरे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस मामले की गहन जांच अंबड़ पुलिस स्टेशन कर रही है।

पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध नांदेडक़र के अनुसार मारिया लालझरे के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। पिछले तीन साल से मारिया गांव के लिए हरबक भागवत के साथ प्रेमसंबंध में रह रही थी। मारिया के ससूर बथवेल लालझरे व देवर विकास लालझरे इससे खुश नहीं थे। मारिया व हरबक बुधवार को पड़ोस गांव में किसी से मिलने मोटरसाईकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बथवेल लालझरे व विकास लालझरे ने दोनों को ट्रैक्टर से कुचल दिया।
इन दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ,लेकिन मारिया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इलाज के दौरान हरबक ने अपनी मां को बताया कि उसे और मारिया को बथवेल और विकास ने कुचला है ,इसके बाद हरबक की भी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद हरबक की मां ने शुक्रवार को अंबड़ पुलिस स्टेशन में सारी हकीकत बताया, जिससे पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
--Advertisement--