
भारत में g20 को लेकर खास तैयारियां हो रही है। खाने पीने से लेकर रहने का खास इंतजाम किया गया है क्योंकि भारत में दुनिया भर के सबसे शक्तिशाली नेता इकट्ठा होने वाले हैं। इन्हीं में शामिल है सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जो कि भारत आने वाले हैं लेकिन जी 20 के लिए नहीं बल्कि उनकी राजकीय यात्रा होगी।
भारत आने से पहले वो पाकिस्तान जाने वाले हैं वो भी बहुत कुछ देर के लिए। आखिर ऐसी क्या बात हो गई है जो भारत से पहले उन्होने पाकिस्तान जाने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत 11 सितंबर को आ रहे हैं। यानि शिखर सम्मेलन के ठीक बाद उनकी यात्रा है और ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये यात्रा महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इस दौरान भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, जिसमें गार्ड ऑफ ओनर भी शामिल है। इससे पहले पाकिस्तान जाएंगे मोहम्मद बिन सलमान, लेकिन भारत आने से पहले वो पाकिस्तान जाएंगे। वो भी महज कुछ घंटों के लिए।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत आने से पहले मोहम्मद बिन सलमान 10 सितंबर को पाकिस्तान जाएंगे। उनकी यात्रा 4 से 6 घंटे से ज्यादा की नहीं होगी। अपने देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर और सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे।
पाकिस्तान जाने का मकसद
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान जाने के कई कारण हो सकते हैं। जिसके कयास लगाए जा रहे हैं वो ये कि उनका मुख्य उद्देश्य सेना प्रमुख से मिलना है जो फिलहाल पर्दे के पीछे से देश को संभाल रहे हैं। लेकिन वहीं उनके इस दौरे पर एक्सपर्ट का कहना है कि साऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का महज एक संतुलनकारी कदम है। वे भारत दौरे से पहले पाकिस्तान जाकर संतुलन बनाना चाहते हैं।