img

अफ्रीकी देश माली में एक बस का खौफनाक दुर्घटना हुई है। बस एक पुल से गिर गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग जख्मी हो गए हैं। बस के नदी पर बने पुल से गिरने की घटना केनिबा इलाके में हुई।

मिली खबर के अनुसार, बीते कल को माली में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग जख्मी हो गए। ये हादसा तब हुआ जब बुर्किना फासो की ओर जा रही बस देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक पुल से गिर गई।

हादसा शाम पांच बजे बागो नदी पार करने वाले पुल पर हुई। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के पीछे संभावित कारण यह है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। माली में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। देश में कई सड़कें, राजमार्ग और वाहन खराब स्थिति में हैं।

इस महीने की शुरुआत में, राजधानी बमाको की ओर जा रही एक बस के मध्य माली में एक ट्रक से टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 46 जख्मी हो गए। दोनों वाहन उल्टी दिशा में जा रहे थे।

--Advertisement--