img

भारत में मौसम करवट ले रहा है। वहीं अब एक बार फिर से मौसम अपने रंग दिखाने को तैयार है। क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात मून के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों में दबाव में बदलने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवात अमूमन 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली हवाओं के साथ कमजोर पड़ने के बाद चटगांव के साउथ में बांग्लादेश तट को पार कर गया है।

IMD ने बताया कि इसके प्रभाव से मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम और मेघालय में पानी गिरने का अनुमान है। इसी के साथ ही 25 अक्टूबर को मिजोरम में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं 26 अक्टूबर को मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में 25 और 26 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं। 

--Advertisement--