img

नवंबर की 7 तारीख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका 8 नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। बता दें कि 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

साथ ही आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की।

मीटिंग में शासन और प्रशासन के अफसरों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति 7 नवंबर को उत्तराखंड आएंगी। उनका 8 नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं का दौरा है। साथ ही आपको बता दें कि 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए हैं। 

--Advertisement--