अफीम नहीं मिलता है तो देश में भ्रम फैलाते हैं राहुल गांधी!

img

बिहार में बेगूसराय लोकसभी सीट से BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बुधवार को राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि संसद में खुद फिशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं। लेकिन, जब जवाब में भ्रम फैलाने वाला अफीम नहीं मिलता है तब देश में घूम-घूम कर भ्रम फैलाते हैं। लोगों को सोचना होगा कि ये दिमागी दिवालियापन है या सोची समझी साजिश। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने त्रिवेंद्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कटाक्ष किया है।

rahul gandh

इस कटाक्ष पर उन्होंने कहा है कि अब राहुल गांधी सीधा बॉर्डर पार जाएंगे। पहले उत्तर से दक्षिण आए और अब दक्षिण से सीधा बॉर्डर पार जाएंगे। हिंदुस्तान तोड़ने का नेहरू स्कीम दुबारा नहीं चलेगा।

गिरिराज सिंह ने यह हमला तब किया जब राहुल गांधी ने कहा था कि पहले 15 साल के लिए मैं उत्तर में एक सांसद था तो मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना बहुत ताजा था, क्योंकि अचानक मैंने पाया कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों में विस्तार से जाने वाले।

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने गुजरात में BJP की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बात पहले राजस्थान की हो या आज गुजरात की, यह जीत बहुत खास है। इस जीत में BJP को सभी वर्गों का समर्थन मिला, खासकर BJP के प्रति गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।

Related News