मां बनने के बाद अगर बढ़ गया है वजन तो जरूर करें ये 5 योगासन, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

img

अक्सर पर देखा जाता है कि डिलीवरी के दौरान किये गए सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ जाता है। अगर समय पर इस बढ़े हुए वजन को अतिशीघ्र कंट्रोल न किया जाए तो मोटापे की यह समस्या स्थाई हो जाती है। कई बार फैट इतना अधिक बढ़ जाता है कि उसे कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डाइट और कुछ योगासन से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए, जानते हैं सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कौन-से योगासन करना चाहिए जिससे वेट लास किया जा सके।

yogasan

भुजंगासन

भुजंगासन को सर्पासन, कोबरा आसन या सर्प मुद्रा भी कहते हैं। इस मुद्रा में शरीर सांप की आकृति बनाता है। ये आसन जमीन पर लेटकर और पीठ को मोड़कर किया जाता है। इस आसान में सिर सांप के उठे हुए फन की मुद्रा में होता है।

नावासन

नावासन का नाम नाव शब्द पर रखा गया है। इसका मतलब होता है नौका। नावासन आपके एबेस के लिए बेहद बेहतरीन आसन माना जाता है। इसको लगातार करने से एब्स भीमजबूत होते हैं और वजन भी घटता है।

उष्ट्रासन

शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए उष्ट्रासन करना चाहिए। इस आसान को उष्ट्रासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस आसन में शरीर को ऊंट की तरह आकार दिया जाता है।

मत्स्यासन

इस आसन में शरीर को मछली जैसी आकृति देनी होती है यही वजह है कि इसे मत्स्यासन कहते हैं। यह आसन छाती को चौड़कर उसे स्वस्थ बनाए रखने में सक्षम है। प्लाविनी प्राणायाम के साथ इस आसन की स्थिति में लम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं।

मार्जरासन

मार्जरासन या मार्जरी आसन। संस्कृत भाषा में मार्जरी शब्द का अर्थ होता है बिल्ली, इसलिए इसे कैट पोज़ (Cat pose) भी कहा जाता है। इसे कैट खिंचाव मुद्रा के रूप में भी जाना जाता है। इस आसन को करने से रीढ़ और पीठ की मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है।

Related News