अगर घूमने के साथ रखते है खाने का शौक, तो ये देश घूम कर ज़रूर आए

img

अगर आप मौज-मस्ती पसंद करते हैं और साथ ही शहरी सुविधाएं भी बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहते तो मलेशिया आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। दुनिया भर की जिन जगहों पर सबसे ज्यादा लोग घूमना पसंद करते हैं, उनमें मलेशिया का 11वां स्थान है। इसकी बड़ी वजह यहा का फन-एंड-फूड वाला पहलू है। कई तरह के रोमांचक खेलों का लुत्फ तो आप यहां उठा ही सकते हैं, खानपान के मामले में भी यह दुनिया की संपन्न जगहों में से एक है।

लाजवाब है यहां का खानपान

मलेशियाई भोजन तो यहां मिलता ही है, उत्तर और दक्षिण भारतीय भोजन और चीनी लोगों की पर्याप्त आबादी होने की वजह से चाइनीज़ डिशेज की भी भरमार है। सी-फूड का तो यह गढ़ ही है। मलेशिया के गलियों-बाजारों से लेकर रेस्टोरेंट्स तक हर जगह आपको सी-फूड आसानी से मिल सकता है। अच्छी और सस्ती चॉकलेट के लिए भी मलेशिया पूरी दुनिया में जाना जाता है।

सस्ती और अच्छी शॉपिंग का मजा

कई जगहों से लोग यहां खास तौर से खरीददारी के लिए आते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स यहां दूसरी कई जगहों की तुलना में उम्दा और सस्ते मिलते हैं। मौज-मस्ती, खानपान और खरीददारी के अलावा आप यहां ऐतिहासिक-धार्मिक जगहों और वाइल्ड लाइफ का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

घूमने वाली जगहें

कुआलालम्पुर, पेनांग, मलक्का, लंकावी, सबा, केलंतन, दारुल उलूम, सेलांगोर, केडा खास जगहें हैं।

कब जाएं

मलेशिया में मौसम की स्थिति भारत जैसी है। बड़ा देश और विविधतापूर्ण प्रकृति होने की वजह से अलग-अलग जगहों पर एक ही समय अलग-अलग मौसम हो सकता है। लेकिन आमतौर पर भारतीयों के लिए यहां का मौसम सालभर उपयुक्त होता है।

वीज़ा

भारतीय नागरिकों को मलेशियन वीज़ा के लिए कुछ सामान्य औपचारिकताएं करनी पड़ती हैं। वैध पासपोर्ट हो तो वीज़ा आसानी से मिल जाता है।

Related News