घर से निकलते ही अगर दिख जाएं ये चीजें तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

img

किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलते समय अक्सर लोग सोचते हैं कि घर से बाहर निकलते समय कोई अशुभ चीज न मिले जिससे उनके काम में रूकावट न आये। कई बार घर से निकलते समय कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं या फिर कुछ ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं जो शुभ या फिर अशुभ प्रभाव डालती हैं। आज हम आपको बताएंगे वह शुभ चीजें जो यह संकेत देती हैं अब आपके सारे कार्य सफल होने वाले हैं। तो आइये जानते हैं इन शुभ चीजों के बारे में …

Good Sings

मंदिर की घंटी की आवाज

अगर आप कहीं जाने के लिए घर से निकल रहें हों और घर निकलते ही आपको कहीं से मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई पड़ जाये या दिखाई पड़े तो समझ जाइये कि आप के सभी कार्य पूरे होंगे। मान्यता है कि ऐसे समय मंदिर की घंटी बहुत ही शुभ होती है।

बछड़े को दूध पिलाती गाय

यदिकिसी भी काम के लिए आप घर से निकल रहे हैं और रास्ते में दूध का दिखना या अपने बछड़े को दूध पिलाती गाय दिखाई पड़े तो यह काफी शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि ऐसी शुभ चीजें यह संकेत करती हैं कि जिस काम के लिए आप जा रहें है वह काम बनना पक्का है। कहने का मतलब है कि उस काम में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

फूलों की माला

घर से निकलते समय अगर कही फूलों की माला नजर आ जाये तो यह काफी अच्छा संकेत होता है। फूल की माला यह बताती है कि आपके जीवन में कुछ काफी अच्छा अवसर आने वाला है।

कबूतर बीट कर दे

यदि आप घर निकल रहें हों तो कबूतर आपके ऊपर बीट कर दे या बीट के कुछ छीटे ही आपके ऊपर पड़ तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे यह समझना चाहिए कि आपको धन-लाभ होने वाला है।

छींक आना शुभ है या अशुभ

वैसे तो घर से निकलते समय अगर कोई एक बार छींक दें तो यह अशुभ माना जाता है लेकिन अगर ये छींक एक साथ दो बार आये तो यह शुभ होता है। इससे यह संकेत मिलता है कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है।

Related News