Malaika Arora जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल, हमेशा बना रहेगा निखार

img

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा की ख़ूबसूरती देख फैंस की धड़कनें थम जाती है। हर कोई उनकी खूबसूरती और फिटनेस का कायल है। 48 की उम्र में मलाइका अपने बोल्ड अंदाज से सभी को हैरान कर देती हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता। आज भी मलाइका अपने स्टाइल स्टेटमेंट से नई-नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वहीं, तमाम आम महिलाएं भी मलाइका की खूबसूरत और जवां स्किन का राज जानने के लिए बेकरार रहती हैं। तो आइये जानते हैं मलाइका की इस ग्लोइंग त्वचा का राज क्या है।

Malaika Arora
गर्म नींबू पानी

मलाइका अरोड़ा सुबह उठकर गर्म नीबू पानी पीती है। यह त्वचा को डिटॉक्स करने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार होती है।

सनस्क्रीन

घर से बाहर निकलने से पहले मलाइका सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। दरअसल सनस्क्रीन त्वचा को धूप की तेज किरणों से होने वाली टैनिंग से बचाती है।

योग

मलाइका योग और वर्कआउट करना एक भी दिन नहीं बंद करती। यही वजह है कि वे आज भी काफी फिर और खूबसूरत और दिखती हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा में कसावट आती है और चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आता है। मलाइका जैसी खूबसूरत, स्वस्थ और जवां त्वचा के लिए एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए।

होममेड फेस मास्क

मलाइका रसोई में रखी तीन चीजों से बना फेस मास्क भी लगाती है। यह फेसपैक दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू के रस को मिलाकर बनाया जाता है। इस फेस पैक को आप हफ्ते एक या दो बार लगा सकती हैं।

Related News