बनाना चाहते हैं धनवान तो होली की रात कर लें ये खास उपाय, भर जाएगी तिजोरी

img

हिन्दू धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन धन संपत्ति और अन्य परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपायों किये जाते हैं। होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग खेले जाते है। इस बार होली 17 मार्च को पड़ रही हैं।

HOLI

ज्योतिष बताते हैं कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तंत्र और ज्योतिष के लिहाज से इस बार की होली बेहद खास है। दरअसल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा की स्थिति बेहद खास होती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय कभी खाली नहीं जाते। तो आइए जानते हैं होली के दिन किस इच्छा के लिए क्या उपाय करना शुभ फलदायी होता है।

बीमारी दूर करने के लिए

लंबे समय से बीमार चल रहे किसी भी व्यक्ति की सेहत में सुधार के लिए होली की रात तुलसी की माला से ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा’ का 1008 बार जाप करना चाहिए। जाप करते समय बीमार व्‍यक्ति का नाम अवश्य लेना चाहिए। इस उपाय को करते ही बीमार व्यक्ति की सेहत में फर्क दिखाई देने लगेगा।

धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए

कोई भी बड़ा पर्व धन प्राप्ति के उपायों के लिए बेहद खास दिवाली माना जाता है। कहते हैं जिस तरह से दीवाली पर किये जाने वाले उपाय धनवान बनाते है उसी तरह से होली की रात भी किये गए उपाए व्यक्ति को धनवान बना सकते हैं। होली की रात चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा करके चंद्रमा को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। इस उपाय से बहुत जल्दी आपके दिन बदलने लगेंगे।

ग्रह दोष दूर करने के लिए

अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में गृह दोष है तो उससे मुक्ति पाने के लिए होली का दिन बेहद खास होता है। इसके लिए होलिका दहन की राख से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस राख को पानी में डालकर नहाने से गृह दोष दूर होते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से नहीं पूरी हो रही है तो होली की रात आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। इसके लिए होलिका दहन से पहले आपको होलिका की पूजा करनी चाहिए। इस पूजा में हल्दी की गांठ, फल-सब्जी और उपले का इस्तेमाल करना चाहिएग करें। पूजा के बाद होलिका के चारों तरफ 8 दीपक जला दें और पूजा की सारी सामग्री होलिका पर चढ़ा दें। इसके बाद ही होलिका दहन करें। इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी।

Related News