img

IPL 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रन से हराकर सीजन की जीत की हैट्रिक लगा दी। मुंबई ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 193 रनों की चुनौती रखी थी. मगर हैदराबाद की पूरी टीम 178 रन पर लौट गई. मुंबई के लिए बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और मेरेडिथ ने दो-दो विकेट लिए। मगर मैच के अंत में भुवनेश्वर कुमार का अर्जुन तेंदुलकर का विकेट चर्चा का विषय बन गया।

दिलचस्प बात यह है कि यह IPL इतिहास में अर्जुन तेंदुलकर का पहला विकेट था। अपने दूसरे IPL मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 2.5 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने पावर प्ले और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी की। हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, रोहित ने गेंद उसे सौंपी। उन्होंने भी रोहित को निराश नहीं किया और मुंबई की तीसरी जीत पक्की कर दी। (ipl 2023)

इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के IPL में पहला विकेट लेने के बाद उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने खास रिएक्शन दिया. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि, 'मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से हरफनमौला प्रदर्शन किया है। बैटिंग और बॉलिंग में भी कैमरून ग्रीन का जलवा रहा। इशान और तिलक वर्मा ने अच्छी बैटिंग की। IPL दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। (ipl 2023)

सचिन तेंदुलकर ने 78 IPL मैच खेले हैं। मगर वह किसी भी मैच में विकेट नहीं ले पाए थे। अंत में, अर्जुन तेंदुलकर ने अपने दूसरे IPL मैच में अपना पहला विकेट लिया। तो जो काम सचिन तेंदुलकर IPL में नहीं कर पाए वो अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिखाया. सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट के जरिए ये बात कही। (ipl 2023)

--Advertisement--