इन राज्यों में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए इतने हजार पॉजटिव मामले

img

नई दिल्ली॥ सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। बीते 24 घंटे में पूर्वोत्तर में कोरोना के 3883 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 181345 हो गई है। वहीं 136669 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। करीब 24 घंटे में 3333 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 43939 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 675 मरीजों की मौत हो गई और 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।corona case in india

असम में कोरोना के 2534 मामले आज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 138339 हो गई है। जबकि 108330 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2628 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 29576 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 430 हा गई है और 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 589 है। कुल मरीजों की संख्या 17830 हो गई है। 10255 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 262 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 7381 मरीजों का इलाज चल रहा है। 172 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 05 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

मणिपुर में 109 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 7579 हो गई है, 6002 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1533 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 44 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 153 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 5825 हो गई है। वहीं 4126 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं।1689 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 10 मरीजों की अब तक मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 310 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 4946 हो गई है। राज्य में 3791 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1134 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना के 151 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3447 हो गई है। जिसमें से 1889 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1534 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 04 और मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है।

सिक्किम में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2026 हो गई है।पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं, अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या कुल 1486 हो गई है। 529 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 04 मरीजों की मौत हो गई है, जिसे मिलाकर कोरोना से मरने वालों की संख्या अब यहां 11 हो गई है।

मिजोरम में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1353 हो गई है। 790 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं, 563 मरीज अब भी अस्पताल में हैं। जबकि दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News