कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दिनदहाड़े 2 युवतियों ने की जूतों व लात से पिटाई, वीडियो वायरल

img
जालौन। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की रविवार को सरेराह युवतियों ने पिटाई कर दी। यह आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष उनसे अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए सीओ सिटी और महिला पुलिस कर्मियों को भेज दिया।  

Congress District President beaten in Jalaun

सोशल मीडिया में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो बहनों ने सरेराह पिटाई कर दी। जूतो, हाथ व लात से पीट रही युवतियों का आरोप है कि कई माह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें फोन पर अश्लील बातें करके परेशान कर रहे थे, जब हमने मना किया तो उन्होंने कहा कि हमारे चाहने वालों का नम्बर है हम फोन करेंगे। कभी गालियां दी, गंदी-गंदी बाते की। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस मामले में सुनने को तैयार नहीं है। इसीलिए आज हम लोगों ने उन्हें पीटा है। 

अश्‍लील बातें करने पर कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष को लड़की ने सरेआम पीटा – Legend News

एसपी डॉ. यशवीर सिह बोले

एसपी डॉ. यशवीर सिह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसमें दो युवतियों एक युवक को पीट रही। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि वह कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा है। मामले की जांच के लिए सीओ सिटी और महिला ​थानाध्यक्ष को भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी तहरीर आयेगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का मोबाइल नम्बर बंद आ रहा है।  

कांग्रेस की नेता है युवती, पिटाई के बाद पार्टी ने लिया एक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनुज मिश्रा की प‍िटाई करने वाली लड़की उन्हीं की पार्टी की महिला सचिव है। घटना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई करने वाली जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव को पार्टी में निष्क्रिय बताकर पद से हटा दिया गया।

Related News