img

देश की सेवा करने के लिए नौजवानों के पास एक अच्छा मौका है। यदि आपने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा पूरी कर ली है, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भारतीय सेना में सेवा करने की इच्छा रखते हैं, तो आप अभी अप्लाई कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी पूरे देश में रैलियाँ आयोजित कर रही है। इच्छुक उम्मीदवार 2024-25 के लिए नवीनतम खुली रैली के विवरण सहित सभी जरुरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं। भर्ती अभियान शुरू हो गया है, जिसमें देश भर में अलग अलग पदों के लिए अधिसूचनाएँ, चयन प्रक्रियाएँ और आवेदन प्रक्रियाएँ शामिल हैं।

अलग अलग पदों के लिए भर्ती रैलियां

पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। भारतीय सेना देश भर में योग्य उम्मीदवारों को खोजने के लिए "भारतीय सेना नवीनतम ओपन रैली 2024-25" शीर्षक के तहत भर्ती रैलियाँ आयोजित कर रही है।

इन रैलियों का मकसद सैनिक क्लर्क, सैनिक ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी और अन्य पदों सहित अलग अलग विभागों के लिए भर्ती करना है। इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना सैनिक नर्सिंग सहायक जैसे पैरामेडिकल पदों के लिए भर्ती करती है।

--Advertisement--