लखनऊ में इंडेन की पीपल्स गैस सर्विस की आन लाईन बुकिंग सेवाएं आखिर बंद क्यों? आखिर क्या कारण हैं कि उक्त गैस एजेंसी की सेवाओं पर लगातार उपभोक्ताओं द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह गैस एजेंसी करीब एक साल पहले किसी और को स्थानांतरित कर दी गई। इसका मुख्य आफिस जो कभी लक्ष्मणपुरी, इंदिरा नगर के इंट्रेंस पर हुआ करता था, वह एच०ए०एल० के सामने आज़ाद मार्केट में एक दड़बेनुमा दुकान में शिफ्ट हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस गैस एजेंसी की सर्विसेज घटिया दर्जे की हैं और कल से अचानक आन लाइन बुकिंग बंद है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चूंकि गैस पर दाम बढ़ाए जाने की आशंका थी इसलिए ऐसा हुआ है। हालांकि, गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि सर्वर डाउन होने की वजह से यह हुआ है..!!! खबर लिखे जाने तक आन लाइन बुकिंग बंद है। फिलहाल बीती रात से घरेलू गैस सिलेण्डरों पर 60/- और कामर्शियल गैस सिलेंडरों पर 150/- बढ़ा दिए गये हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है जो गैस सिलेंडर गोदाम में दाम बढ़ने से पहले स्टाक हैं, उन पर होने वाला मुनाफा आन लाइन बुकिंग के बंद होने के पीछे का एक बड़ा कारण है। सच क्या है इसकी जांच मंत्रालय करे..!!
क्या देश की तमाम गैस एजेंसियों में हुआ है यही खेल..? या वाकई डाउन है सर्वर?




