img

यदि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है, तो यह समाप्त हो जाएगा और बेकार हो जाएगा। ऐसा होने से रोकने के लिए, सरकार ने स्मार्टफोन के माध्यम से इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करना संभव बना दिया है। आईये जानते हैं कैसे स्टेप बाई स्टेप मोबाइल से पैन को आधार से लिंक करते हैं।

आधार-पैन को ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

आधार-पैन लिंक करने से पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। वहां सही जानकारी सही से भरें और लॉग इन करें। अगर यह संभव नहीं है तो पैन नंबर की मदद से नया अकाउंट बनाएं। लॉग इन करते समय यूजर आईडी में पैन नंबर का इस्तेमाल होना चाहिए। इसी तरह आधार कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट utiitsl.com/egov-nsdl.co.in पर जाकर भी अकाउंट लिंकिंग संभव है।

  • इन सरकारी वेबसाइटों पर लॉग इन करने के बाद होम पेज पर 'लिंक योर पैन विद आधार' पॉप अप होगा।
  • अगर नहीं दिख रहा है तो Profile Setting के Option पर Click करें। इसमें लिंक आधार लिखा होगा।
  • उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसे भरने के बाद आपका आधार-पैन लिंक हो जाएगा।

आपको बता दें कि अभी इस काम के लिए एक हजार रुपए फीस ली जाती है। नए वित्तीय वर्ष से इसमें और इजाफा होगा। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि मार्च 2023 के बाद इस काम को करने पर 10 हजार रुपए देने होंगे। सरकारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भारत में 20 प्रतिशत नागरिकों के पास अपूर्ण आधार-पैन लिंकिंग है।

--Advertisement--