शादी में छपा था 4 किलो का इनविटेशन कार्ड, खोल कर देखा तो मेहमानों के उड़ गए होश

img

शादियों का दौर चल रहा है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। अपने बेटे की शादी को खास बनाने के लिए एक गुजराती बिजनेसमैन ने कुछ ऐसा किया था जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस व्यापारी ने अपने बेटे की शादी के लिए 4 किलो का इनविटेशन कार्ड छपवाया था।

4 KG Invitation Card

चौंकाने वाली बात ये थी कि जब इस 4 किलों का इनविटेशन कार्ड लोगों के पास पहुंचा तो इसके भीतर का नजारा देख हैरान रह गए। सर्वप्रथम हम आपको इस इनविटेशन की प्राइस बता देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार्ड की प्राइस 7 हजार रुपए थी। अब आप सोच रहे होंगे कि इस कार्ड में ऐसा क्या था कि इसका वजन 4 किलो था और इसकी प्राइस 7 हजार रुपए थी?

क्या था इस कार्ड में

बता दें कि गुजराती बिजनेसमैन मुलेशभाई उकनी ने बीते महीने अपने बेटे से शादी की थी। इस शादी में उन्होंने 4 किलो का इनविटेशन कार्ड छपवाया था। इस कार्ड में थी एक ऐसी खास बात, जिसे जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस कार्ड को एक डिब्बे की तरह बनाया गया था। इसका कलर लाइट गुलाबी था।

एक डिब्बे की तरह दिखने वाले इस कार्ड को खोलने के बाद मेहमानों को इसके अंदर मलमल के कपड़े में चार छोटे डिब्बे दिखाए गए। इन चारों बक्सों में सूखे मेवे डाले गए। कार्ड का कुल वजन 4 किलो 280 ग्राम था। कार्ड के अंदर 7 पेज भी थे। कार्ड के अंदर रखे पन्नों में शादी के तीन दिन के कार्यक्रम की पूरी डिटेल लिखी हुई थी।

बॉक्स में जो नजर आया वो हैरान करने वाला था

वहीं इनविटेशन कार्ड के भीतर मलमल के कपड़े के बक्सों में एक डिब्बे में काजू, दूसरे डिब्बे में किशमिश, तीसरे डिब्बे में बादाम और चौथे डिब्बे में चॉकलेट थी। कान्हा जी में मुलेशभाई उकनी की अपार श्रद्धा है, इसलिए इनविटेशन कार्ड में सबसे पहले द्वारकाधीश के भगवान कृष्ण का चित्र लगाया गया। अब जबकि शादियों का सीजन चल रहा है तो यह कार्ड एक बार फिर सुर्खियों में है।

Related News