IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने बीवी-बेटी के साथ बीच पर मस्ती करते हुए शेयर किया रोहित का ये फोटो, फैन्स ने जमकर लिए मजे

img

नई दिल्ली: 19 सितंबर से UAE में IPL 2020 का आगाज होने जा रहा है। बता दे IPL में पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।  जिसमें कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रीतिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर नजर आए हैं। वहीं कुछ फैन्स ने रोहित शर्मा की इस फोटो को पसंद किया और कुछ फैंस ने इसका मजाक भी उड़ाया है।

फैन्स के अनुसार इस फोटो में रोहित शर्मा का एक्सप्रेशन कुछ फनी दिख रहा है। आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। आपको बता दे रोहित शर्मा उससे पहले जमकर जिम भी कर रहे हैं। जिसमे रीतिका सजदेह भी उनका जमकर साथ दे रही हैं। वहीं आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम है। जिसने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

Related News