img

IPL 2023 में तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मध्य था। इस मैच में लखनऊ की धमाकेदार जीत हुई। दिल्ली को 50 रन से हराया। लखनऊ के बैट्समैन काइल मेयर्स ने पचासा लगाया। ऐसा उन्होंने अपने IPL डेब्यू पर किया था। काइल मेयर्स के पिता भी एक क्रिकेटर थे और उन्होंने ही काइल का मार्गदर्शन किया था।

काइल मेयर्स के पिता का नाम शर्ली क्लार्क था। शर्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेल सके। मगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने खूब खेला. शर्ली ने अपने बेटे को खुद ट्रेनिंग दी। काइल ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2020 में किया था। उन्होंने टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला टी20 मैच 29 नवंबर 2020 को खेला था। काइल ने उस मैच में 14 गेंदों में 20 रन बनाए थे।

काइल मेयर्स बारबाडोस से हैं। 2008 में, उन्होंने वेस्ट इंडीज की अंडर-15 टीम में जगह बनाई। इसके साथ साथ वो 2010 की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में भी थे। मेयर्स ने 2015 में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू किया।

काइल मेयर्स ने अपने IPL डेब्यू पर बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 73 रन बनाए। मेयर्स ने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके साथ साथ निकोलस पूरन ने भी 36 रन बनाकर टीम का रन रेट बढ़ाया। इन दोनों ने लखनऊ के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई.

--Advertisement--