दिल्ली की साक्षी का साहिल ने किया रूह कंपा देने वाला कत्ल!

img

देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग हिन्दू लड़की की दिन दहाड़े हत्या से हड़कंप मच गया। लड़की के मर्डर का सनसनी कई सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने 16 साल की साक्षी की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की गली लोग आ जा रहे थे। अचानक एक लड़का हाथ में कुछ लिए एक लड़की पर हमला करने लगता है। आसपास के लोग सहम जाते। बचकर निकलने लगते। वह युवक लड़की पर एक के बाद एक दनादन चाकू चलाता रहता। घटना का वीडियो आपको विचलित कर सकता है।

इतनी बार वॉर किया कि आप गिनती भूल जाएंगे। भीड़ तितर बितर हो जाती थी। लड़की मृत हो चुकी थी। इसके बावजूद युवक चाकू मारे जा रहा है। इतने से भी उसका मन नहीं भरता। एक पत्थर उठाता है और उससे लड़की को कुचलना शुरू कर देता है। क़रीब एक मिनट तक दिल्ली की इस गली में हैवानियत का नंगा नाच चलता रहा। फिर वो युवक वहां से जाता दिखता। मगर बात यहीं खत्म नहीं होती। कुछ सेकंड में वह फिर लौटता है। लड़की को एक नजर देखता है। फिर एक बड़ा सा पत्थर उठा कर पूरे दम से फिर वार करना शुरू करता है।

हैरानी इस बात की है कि जब ये सिरफिरा हैवानियत का नंगा खेल खेल रहा था। कई लोग उधर से गुजरे मगर किसी ने उसे नहीं रोका। युवक का नाम साहिल बताया जा रहा। जिस नाबालिग लड़की की हत्या हुई उसका नाम साक्षी। पुलिस के मुताबिक 16 साल की साक्षी का साहिल से झगड़ा हुआ था। उसके बाद साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। 

Related News