img

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की रैली पूरी तरह से फेल हो गई। तस्वीर ऐसी थी कि खालिस्तानियों को खदेड़ने के मूड में खड़ा भारतीय पक्ष की संख्या खालिस्तानी गुंडों से ज्यादा थी और इसी से बौखलाए खालिस्तानी भारतीयों को उकसाना शुरू कर चुके थे। वह भारतीय तिरंगे का अपमान कर भारतीयों को उकसा रहे थे, जिसे बचाने के लिए भारतीय आगे आया तो उससे मारपीट शुरू कर दी और वह उकसाने वाली नीति खालिस्तानी गुंडों पर उलटी पड़ गई। रैली को हिंसक होता देख पुलिस ने दो खालिस्तानी गुंडों को अरेस्ट किया।

हालांकि शुरुआत में पुलिस खड़ी देखती रही। बता दें, भारतीय उच्चायोग के बाहर पहुंचे खालिस्तानी गुंडों की रैली में बहुत कम लोग आए। वहीं उनके मुकाबले में आए भारत समर्थकों ने भी तिरंगा लहराकर भारत के समर्थन में आवाज बुलंद की।

उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान उनके हाथ में तख्ती पर खालिस्तानी सिक्ख नहीं होते स्लोगन भी लिखा हुआ था। भारतवंशियों के प्रदर्शन और नारेबाजी के आगे खालिस्तानियों की रैली फीकी पड़ रही थी। वह जल्द कमजोर हो रहे थे। वहां से धीरे धीरे पीछे हट रहे थे। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने 8 जुलाई को अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारत विरोधी रैली निकालने का ऐलान किया था

--Advertisement--