
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की एनिमल हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मौजूदा वक्त में सिनेमा के बढ़ते क्रेज को देखते हुए आधी रात को भी शो आयोजित किये जाने लगे हैं। कई जगहों पर एनिमल 24 घंटे सिनेमाघरों में चल रही है।
फैंस को एनिमल से रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों के लिपलॉक की भी खूब चर्चा हुई थी। लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई। पर भले ही रश्मिका मेन हीरोइन हैं, पर फिल्म में एक और अभिनेत्री भी है। वह हैं तृप्ति डिमरी। फिल्म में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के इंटीमेट सीन काफी चर्चा में हैं। कई लोगों को तृप्ति रश्मिका से ज्यादा पसंद आईं।
अदाकारा तृप्ति डिमरी को बहुत से लोग जानते हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'काला' में काम किया था। क्रिटिक्स ने फिल्म की खूब सराहना की। साथ ही मुख्य भूमिका में तृप्ति के अभिनय को भी काफी सराहा गया था।
डिमरी ने 2017 में फिल्म 'मॉम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनका बहुत छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्होंने श्रेयस तलपड़े की 'पोस्टर बॉयज़' में भी काम किया। उन्होंने इम्तियाज अली की 'लैला मजनू' में भी अहम भूमिका निभाई। उन्हें सबसे पहले फिल्म 'बुलबुल' से लोकप्रियता मिली। बुलबुल 2020 में रिलीज़ हुई थी।
--Advertisement--