img

RCB को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा, जिससे आईपीएल 2023 के प्लेऑफ़ के लिए उनका रास्ता और भी कठिन हो गया।

बैंगलोर को शुरू से ही प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों में से एक माना जा रहा था, मगर पिछले कुछ मैचों में टीम की फॉर्म खराब हुई है।

आरसीबी ने अपने पिछले चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 199 रन बनाए।

200 रनों का पीछा करते हुए इशान किशन ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव की 35 गेंदों में 83 और नेहल वढेर की 34 गेंदों में 52 रनों की मदद से मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 10 अंक थे। अगर आरसीबी अपने बाकी बचे सभी मैच जीत जाती तो उसके 18 अंक हो जाते। हालाँकि, अब यह संभव नहीं है। मगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी भी अधिकतम 16 अंक प्राप्त कर सकता है।

मगर उसके लिए आरसीबी को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल 2023 अंक तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। गुजरात को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में एक और जीत की दरकार है।

CSK ने अब तक 11 मैच खेले हैं और उसके 13 अंक हैं। अगर सीएसके अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे, जो उसे शीर्ष चार में ले जाने के लिए काफी है।

राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी 10 अंक हैं मगर उन्होंने 11 मैच खेले हैं इसलिए वे अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकते हैं।

आरसीबी, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 प्लेऑफ़ में चौथे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जो टीम अपने बचे हुए मैच जीतेगी वह आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगभग स्पष्ट समीकरण इस सप्ताह के अंत में आ जाएगा। बीच-बीच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स भी कुछ चौंकाने वाली चीजें कर सकती हैं।

--Advertisement--