
Jharkhand News: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। हेमंत सोरेन की बेल पर रिहाई और मुख्यमंत्री बनने से इंडिया गठबंधन उत्साहित है, जबकि NDA भी जोर-शोर से चुनावी तैयारी कर रही है। BJP जानती है कि आदिवासी वोट बैंक को साधे बिना जीत मुश्किल है, इसलिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के cm हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड मिशन पर लगाया गया है।
आदिवासी समुदाय से BJP की नाराजगी का कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में 5 में से सभी लोकसभा सीटों का गंवाना है, जिनमें 3 JMM और 2 कांग्रेस को मिले। विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी वोट बैंक को वापस BJP की तरफ मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी राज्य का तूफानी दौरा कर रही है, आदिवासी और OBC नेताओं के साथ जनसमर्थन जुटाने के लिए कार्य कर रही है। पार्टी आदिवासियों को रिझाने के लिए जल्द बूथ स्तरीय सम्मेलन भी शुरू करेगी।
शिवराज सिंह चौहान OBC और दलित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी झारखंड में कैंप करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी 20 जुलाई को रांची आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अगर सब योजनानुसार सफल हुआ, तो BJP झारखंड में सत्ता वापसी कर सकती है।