Up Kiran, Digital Desk: बिहार पिछले एक हफ्ते से तीव्र शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली पश्चिमी हवाओं के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। सर्दी के असर को देखते हुए कई जिलों में विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
23 दिसंबर को मुंगेर 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण अब सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच राज्य के कई जिलों के डीएम ने विद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यदि मौसम में सुधार नहीं होता है तो छुट्टियां बढ़ा दी जाएंगी।
4 जनवरी तक बंद रहेगा स्कूल
सूचना के अनुसार शीतलहर के चलते लखीसराय में 4 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 4 जनवरी तक शैक्षिक गतिविधियों पर रोक रहेगा। ये आदेश कक्षा 8 तक के लिए जारी किया गया है। 9वीं और उससे ऊपर के कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं पटना और बक्सर के सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
जहानाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बांका में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। किशनगंज में स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव करते हुए अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
डीएम का कड़ा आदेश
समस्तीपुर जिले में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। 27 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेगा। हालांकि, बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से बाहर रहेंगी। यदि ठंड बढ़ती रही तो आदेश को बढ़ाया जा सकता है।



_351310518_100x75.png)
_518315100_100x75.png)