![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2024/10/dead body_732471657.jpg)
Jharkhand News: पुलिस ने अवैध संबंध के चलते हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में रांची पुलिस की ओर से की गई जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने अशेश्वर महतो हत्याकांड में मुख्य आरोपी के तौर पर मृतक की पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।
मृतक अशेश्वर महतो की पत्नी सीता देवी ने 22 अप्रैल को ओरमांजी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने अशेश्वर की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन अशेश्वर का शव सपही नदी के पास कब्रिस्तान के पास मिला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। मगर जब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझी तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। क्योंकि यह बात सामने आ गई कि अशेश्वर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उस की पत्नी ने की थी।
सीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद भौजी की मदद से शव को श्मशान घाट ले जाया गया। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। साथ ही तकनीकी समिति की भी मदद ली गयी। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ओरमांजी के दाहू गांव में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।
उसके द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान अलग-अलग जगहों से बरामद किये गये हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आसेश्वर की हत्या करने के बाद उसके शव को पूरे दिन तक घर में ही छिपा कर रखा गया। साथ ही कमरे में ताला लगाकर सीता अपने प्रेमी सनोज महतो के साथ चली गयी। देर रात सीता और उसके प्रेमी ने प्रेमनाश महतो के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।