img

उत्तरकाशी में टोन्स नदी पर बनी ट्रॉली की रस्सी टूटने से एक 50 वर्षीय महिला नदी में जा गिरी। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रस्सी पुरानी हो गई थी, जिसे कई महीने से बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

खबर के मुताबिक, ग्राम पंचायत के नामे तोक में लोक निर्माण विभाग द्वारा टोंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन किया जाता है। रविवार को गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीवी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गयी थी।

शाम पौने पांच बजे जब वो ट्रॉली से घर लौट रही थी। इसी बीच अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई। जिससे फातिमा नदी के बीच पत्थरों में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर उनकी मौत हो गई। एक कर्मचारी ने बताया कि ट्रॉली से रोजाना लगभग 65 परिवारों का आवागमन होता है। 

--Advertisement--