सफेद बाल बुढ़ापे की निशानी माने जाते हैं। लेकिन, आजकल कम उम्र में भी लड़के-लड़कियों के बाल सफेद होने लगे हैं। आयुर्वेद के अनुसार यदि आपकी प्रकृति पित्त दोष वाली है तो आपके बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। ख़राब जीवनशैली भी बालों के सफ़ेद होने का कारण बनती है। हालाँकि, कुछ गलतियों के कारण बाल सफ़ेद हो जाते हैं जो हम जाने-अनजाने में करते हैं। 2 गलतियों के कारण आपके बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट बताते हैं कि आखिर किस वजह से बाल सफेद होते हैं।
पहली गलती
आपको अपने बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। हालाँकि, बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे बालों का झड़ना, रूखे बाल- बेजान दिखना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जिससे बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं।
दूसरी गलती
कुछ लोग बाल सफेद होने के बाद डाई या केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों के बाल तीस की उम्र में सफेद हो गए हैं उन्हें रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। रासायनिक रंग बहुत कठोर होते हैं, जिससे बालों का रंग नष्ट हो जाता है। और इसका दुष्प्रभाव स्कैल्प और बालों को झेलना पड़ता है।
_1112949343_100x75.png)
_63150990_100x75.png)
_114596749_100x75.jpg)
_1198401258_100x75.png)
_1796174974_100x75.png)