दिल्ली में कांग्रेस को झटका! लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, अब दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी

img

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन पर नाराजगी जताई है।

नीरज बसोया ने अपने इस्तीफे में कहा, "आप के साथ हमारा गठबंधन बहुत अपमानजनक है। क्योंकि आप पिछले सात वर्षों में कई घोटालों से जुड़ी रही है। इसके तीन प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया पहले से ही जेल में हैं।"

बता दें कि इससे पहले दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। इस पर अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। साथ ही अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासत गरमा गई है। अरविंदर सिंह लवली ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताई और कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

Related News