सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान करण जौहर, MAMI से दिया इस्तीफा

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपोटिज्म और गुटबाजी के कारण प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं करण ने इन विवादों से परेशान होकर MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

karan johar

MAMI की चेयरपर्सन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण करण जौहर को मानने में लगी हैं, लेकिन करण किसी की बात सुनने को राजी नहीं है। करण जौहर ने फेस्टिवल के आर्टिस्ट डायरेक्टर स्मृति किरण को मेल कर रिजाइन की बात कही हैं। MAMI के बोर्ड मेंबर्स में सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, विक्रमादित्य मोटवाने और कबीर सिंह है।

ये सभी सेलेब्स करण को मनाने में लगे हैं। वहीं प्रोड्यूसर करण जौहर इंडस्ट्री के लोगों से नाराज है। करण की नाराजगी की वजह ये है कि जब सोशल मीडिया पर उनकी लगातार ट्रोलिंग की जा रही है, उस समय इंडस्ट्री का कोई भी शख्स उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। बता दें सुशांत राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे पर सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करण जौहर को ही करना पड़ रहा है।

पढि़ए-मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता लोखंडे से साथ बिताए लम्हों को किया याद

सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके पुराने वीडियो क्लिप और पोस्ट शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर के करीब 90 हजार फॉलोअर्स कम हो गए हैं। यही नहीं आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और सलमान खान सहित कई सेलेब्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी काफी घट गए हैं। वहीं सुशांत के को-स्टार्स और करीबी दोस्त कृति सेनन, श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़े हैं।

Related News