img

Karwa Chauth 2024: यदि आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो आपको इस व्रत से जुड़े सभी नियम जानने जरूरी हैं। करवा चौथ का व्रत भले ही महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, मगर इस व्रत में उनकी सास का भी खास महत्व होता है। 

जी हां, करवा चौथ के व्रत में खास तौर पर सास के लिए कुछ चीजें खरीदकर उन्हें उपहार में दी जाती हैं। सास को खास तौर पर सुहाग का सामान दिया जाता है। यदि आपकी सास नहीं है तो आप अपनी ननद को ये चीजें दे सकती हैं। हालांकि बदले में सास भी बहू को हमेशा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देती हैं और कई चीजें देती हैं। जानें करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है और बहू को क्या मिलता है?

करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है

करवा पर सास के लिए खास चीजें खरीदी जाती हैं। इसमें बहुएं सास के लिए साड़ी, सुहाग का सामान जैसे चांदी की पायल और झुमके खरीदकर उन्हें देती हैं। चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, काजल और मेहंदी भी तोहफे में दी जाती हैं। यदि आप कोई और तोहफा देना चाहती हैं तो वो भी इसके साथ दे सकती हैं। व्रत खोलने के बाद सास के पैर छूते समय ये चीजें दी जाती हैं। बदले में सास बहू को ढेर सारा आशीर्वाद देती हैं।

करवा चौथ पर सास अपनी बहू को क्या देती है

करवा चौथ पर सास भी बहू को सरगी देती है। वैसे तो सरगी का प्रचलन पंजाबियों में ज्यादा है। व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह सरगी खाती हैं। सरगी सुबह 4 बजे से पहले खानी होती है। सरगी में खाने की चीजें, मिठाई, सेंवई, 16 श्रृंगार की चीजें, पूजा सामग्री आदि होती है। व्रत रखने वाली महिलाएं सरगी में फल, मिठाई और सूखे मेवे खाती हैं।
 

--Advertisement--