KGF के एक्टर यश ने सुनाई अपने संघर्ष की दास्तान, पॉकेट में 300 रुपए लेकर हीरो बनने निकले थे…

img

नवीन कुमार गौड़ा मतलब रॉकी भाई। इनका रियल नाम यश है। इन्होंने हिट फिल्म KGF से लोगों को दिलों में अपनी जगह बनाई और रातों रात वो सुपरस्टार बन गए।

yash

यश ने अपने करियर की स्टार्टिंग सन् 2005 में टीवी से की थी। उस वक्त शायद ही कोई उन्हें पहचानता हो। अभिनेता ने जब सपोर्टिंग रोल के साथ कन्नड़ मूवीज़ में एंट्री की तो पहली मूवी जंबाड़ा हुदुगी में भी उनकी यही स्थिति थी। यश की ‘केजीएफ-1’ 2018 में रिलीज हुई थी। बीते 14 वर्षों में नवीन कुमार गौड़ा की फैन फ्लोइंग इतनी बढ़ गई है कि अब उन्हें सिर्फ कन्नड़ मूवी का सुपरस्टार कहना गलत होगा।

सुपरस्टार यश आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। कोरोना को देखते हुए इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं है। अभिनेता फैमिली संग घर पर ही बर्थडे मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर KGF-2 का नया पोस्‍टर भी रिलीज हुआ है। इंटरनेट पर अभिनेता के लिए दुआओं से पटा पड़ा है।

यश 300 रुपए लेकर हीरो बनने निकले थे

अपने चाहने वालों का ये लगाव देख यश भावुक हो जाते हैं। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने अब उस दिन को याद किया है, जब तीन सौ रुपए लेकर वह कर्नाटक के एक छोटे से गाँव से हीरो बनने का सपना लेकर बेंगलुरु आए थे।

Related News