खाकी शर्मसार : पुलिस कर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

img
जींद। फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने तथा मारपीट करने पर महिला थाना पुलिस ने एक पुलिस कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
rape police man

फेसबुक पर दोस्ती हुई थी

शहर थाना इलाके की एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दो-तीन माह पहले पुलिस कर्मी अमीर से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। जिसके बाद मोबाइल नम्बरों का आदान प्रदान हो गया और बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। गत 13 अक्टूबर शाम को अमीर ने उसे शहर के होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

धमकी दी

साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में पीडि़ता महिला थाना पहुंची और अमीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अमीर के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित पुलिस कर्मी हांसी पुलिस में ड्यूटीरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी बोले

महिला थाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपित पुलिस कर्मी की फेसबुक पर दोस्ती थी। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related News