नई दिल्ली ।। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी शेयर करते हुए तंज कसा कि ग़ुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं।
खट्टर साहेब को ग़ुस्सा क्यों आता है। वह फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- गर्दन काट दूंगा तेरी फिर जनता के साथ क्या करेंगे? दरअसल वायरल वीडियो में वह हाथ में फरसा लेकर खड़े हैं। ऐसे में पीछे से एक बीजेपी नेता ने उन्हें टोपी पहनाने का प्रयास किया और उन्हें यह पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने गुस्से में बीजेपी नेता को गर्दन काटने की धमकी दे डाली।
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब मनोहर लाल खट्टर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी जब करनाल में खट्टर कार्यक्रम के दौरान फूल बरसा रहे थे। इसी बीच एक युवक उनके साथ सेल्फी खिंचाना का प्रयास किया तो उन्होंने उसको धक्का दे दिया और फिर जमकर फटकार लगाई।
ÓñùÓñ╝ÓÑüÓñ©ÓÑìÓñ©Óñ¥ ÓñöÓñ░ ÓñàÓñ╣ÓñéÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ©ÓÑçÓñ╣Óññ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ╣Óñ¥Óñ¿Óñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░Óñò Óñ╣ÓÑêÓñé!
ÓñûÓñƒÓÑìÓñƒÓñ░ Óñ©Óñ¥Óñ╣ÓÑçÓñ¼ ÓñòÓÑï ÓñùÓñ╝ÓÑüÓñ©ÓÑìÓñ©Óñ¥ ÓñòÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñåÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑê?
Óñ½Óñ░Óñ©Óñ¥ Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑï ÓñòÓñ╣ÓññÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé –
"ÓñùÓñ░ÓÑìÓñªÓñ¿ ÓñòÓñ¥Óñƒ ÓñªÓÑéÓñéÓñùÓñ¥ ÓññÓÑçÓñ░ÓÑÇ" Լ紩ÅÓñ½Óñ┐Óñ░ Óñ£Óñ¿ÓññÓñ¥ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ ÓñòÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç? pic.twitter.com/hCQJAlG7Sx
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 11, 2019