गुड़ की चाय पीने से शरीर को होते हैं ये चौंकाने वाल फायदें

img

ठंड के मौसम में चाय पीने का अलग ही मजा है और अगर ये हेल्थ के लिए फायदेमंद हो तो मजा डबल हो जाता है। चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। गुड़ की चाय आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होती है। आईये इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

गुड़ की चाय में जिंक और सेलेनियम जैसे अहम पोष्क तत्व होते हैं। ये दोनों शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सर्दियों में कई तरह के वायरस, संक्रमण और फ्लू का खतरा रहता है। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता से शरीर इनसे लड़ने में सक्षम होता है। इसके साथ ही गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में हेल्प करते हैं।

गुड़ शरीर को थका देता है. ऐसे में इससे बनी चाय सर्दियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। यह सर्दी, खांसी और फ्लू की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है।

गुड़ की चाय में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में हेल्प करती है। यह चाय पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करती है, जिससे कब्ज, अपच, पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

आपको बता दें कि गुड़ और चाय दोनों ही जिस्म को गर्माहट देते हैं। इससे छाती में कफ जमा होना कम हो जाता है। इसके नियमित सेवन से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है।

Related News