
Health Tips: पपीता गर्मियों से ज़्यादा सर्दियों में मिलता है। इस समय आपको ये फल बहुत सस्ते दामों में मिल जाएगा और आप इसका खूब सेवन भी कर सकते हैं। मगर, समझने वाली बात ये है कि पपीते में ऐसा क्या है जो हम सर्दियों के मौसम में भी खा सकते हैं। तो, आपको बता दें कि ये सब पपीते की प्रकृति पर निर्भर करता है और इसी वजह से ये फल आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इसे एक ताकतवर फ़ूड बनाते हैं। तो, आइए जानते हैं पपीते से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।
पपीता गर्म या ठंडा
पपीते की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे पाचन तंत्र, लिवर और आंतें ठीक से काम करती हैं और शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में आप गर्म तासीर वाले पपीते का सेवन कर सकते हैं।
पपीते का सेवन इन समस्याओं के लिए लाभदायक
पेट के लिए लाभदायक: पपीते का उपयोग अपच, सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट के अल्सर सहित सभी प्रकार की पेट की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यह आहार फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो हमारे पाचन तंत्र को गति देता है। पपीते में पपेन नामक एक पाचन सुपर एंजाइम भी होता है, जो प्रोटीन में घुलनशील एंजाइम है, जो एसिडिटी, कब्ज, आंतों की समस्याओं और लीवर और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
अस्थमा में लाभदायक: विटामिन ए और बीटा कैरोटीन फेफड़ों में सूजन को रोकने और कम करने में मदद करते हैं। यह धूम्रपान करने वालों के लिए बहुत लाभदायक है क्योंकि पपीते का जूस फेफड़ों में सूजन को शांत करता है और अस्थमा को बढ़ने से रोकता है।
हड्डियों के लिए लाभदायक: पपीता हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसे रूमेटाइड अर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के खिलाफ कारगर माना जाता है। पपीते में पाया जाने वाला एक एंजाइम, जिसे काइमोपापेन कहा जाता है, हड्डियों के घनत्व और मजबूती को बढ़ाने में मदद करता है। इस तरह पपीता सेहत के लिए कई तरह के फायदे देता है।