जानिए विटामिन C के फायदे और नुकसान के बारे में, आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है ये न्यूज

img

हेल्थ डेस्क। अगर आप कोरोना से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा विटामिन सी का सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज हमारे शरीर के लिए लाभ की जगह नुकसान पहुंचाएगी। आज हम आपको विटामिन के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे जिससे आप किसी भी परेशानी में न पड़ें। तो आएये जानते हैं विटामिन सी के फायदे और नुकसान के बारे में…

vitamin c

विटामिन-सी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन सी को शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। विटामिन सी की कमी को मौसमी और खट्टे फलों के सेवन से दूर किया जा सकता है। कोरोना वायरस की वेक्सीन कितनी प्रभावी होगी। इस पर अनुमान ही लगाया जा सकता है, लेकिन विटामिन सी वायरस से लड़ने में असरदार है।

इन सबके बावजूद क्या आप जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किए जाने वाले विटामिन सी का सेवन जरूरत से ज्यादा करने पर शरीर को फायदा नहीं ये 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है हैं ये नुकसान। 

विटामिन सी का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसान

आयरन

विटामिन सी का सेवन आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। बावजूद इसके अगर शरीर में विटामिन सी की मात्रा अधिक हो जाए तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। दरअसल, शरीर में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने पर आयरन की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है। जिससे व्यक्ति को कई तरह के रोग घेर सकते हैं।

किडनी

अधिक मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से किडनी खराब होने का खतरा और गुर्दे में पथरी होने का खतरा बढ़ा सकता है।

पेट

पेट की सेहत बनाए रखने के लिए भी उचित मात्रा में ही विटामिन सी का सेवन करें। विटामिन सी का अत्यधिक सेवन पेट खराब होने की समस्या पैदा कर सकता है।

सिरदर्द

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन सी का ज्यादा सेवन व्यक्ति को सिरदर्द की समस्या से परेशान कर सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी सीमित मात्रा में ही विटामिन सी के सेवन की सलाह देते हैं।

नींद

विटामिन सी का अत्यधिक सेवन आपकी रातों की नींद उड़ा सकता है। कहा जाता है कि अधिक मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से व्यक्ति को नींद न आने की समस्या हो सकती है।

Related News