राशिफल (Horoscope) : जानें कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए, कुंभ वाले रखें विशेष ख्याल

img

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम है। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। समय शांतिपूर्ण व्यतीत होगा
नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों तथा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। बिना किसी कारण के मन में कुछ उदासी जैसे भाव भी रहेगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में रिस्क लेना आपके लिए नुकसान देह हो सकता है। गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक– 6

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा और रखरखाव संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। अपने आत्मविश्वास तथा योग्यता द्वारा अन्य कार्य भी निपटा लेंगे। कोई दिक्कत आने पर किसी सरकारी रिटायर्ड व्यक्ति से सलाह मशवरा करें।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत होंगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट ना मिलने से उदासी रहेगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद ना खड़ा होने दें।
व्यवसाय- तमाम कोशिशों के बावजूद गतिविधियां सामान्य रहेंगी। हालांकि पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी। नौकरी में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- नियमित खान-पान रखें। पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक– 5

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका सोच समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके ज्यादातर काम खुद ही निपटाने से आप सफल हो सकते हैं। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिलने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा गैर कानूनी कार्यों में भी रुचि ना ले। कभी कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल भटक रहा है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता और चुनौतियां बने रहेंगे। कार्य करते समय अपने स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस के काम घर से ही संचालित होते रहेंगे परंतु साथ ही दिक्कतें भी बढ़ेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नजला-जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक– 1

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी निकट संबंधी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा। सिर्फ धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते जाए।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से निश्चिंत ना रहे। कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। यह समय घबराने की बजाए समझदारी से काम करने का है। बड़े बुजुर्गों के साथ विचार विमर्श करना और उनकी सलाह पर अमल करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। साथ ही कार्यप्रणाली में भी कुछ परिवर्तन लाने होंगे। कर्मचारियों की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं, परंतु तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाले।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी गतिविधियों से दूर रहे। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
लकी कलर – हरा
भाग्यशाली अंक– 3

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान दें। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले उस पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।
लव- लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 3

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता अवश्यंभावी है। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक सुख शांति का भी ध्यान रखें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे विचारों में सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस का कोई भी फैसला जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना करें।
लव- घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक– 7

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय और भाग्य आप के पक्ष में हैं। हालांकि दिन भर काम की अधिकता रहेगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार ही काम को अंजाम दें। खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाए। हिसाब-किताब के मामले में कुछ गलतियां हो सकती हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। काम की अधिकता की वजह से अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक– 9

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ विशेष कार्यों को लेकर योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा। युवाओं को कैरियर से संबंधित इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। कभी-कभी आपके विचारों में संकीर्णता भी हावी हो जाती है, आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- आज कोई रुका हुआ व्यवसायिक कार्य पुनः शुरू हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहे, तथा उपलब्धियों को हाथ से निकलने ना दे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 4

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय रचनात्मक तथा मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। आज अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्य आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें या आज स्थगित ही रखें। किसी सलाह भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती हैं। सहज तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक– 1

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों के साथ लाभदायक संपर्क बनेंगे। जिससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। इसलिए सावधान रहें। और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। व्यर्थ के कार्य में समय नष्ट ना करके अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा। लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। जल्दी ही स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य रहने से खुशनुमा माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दुबारा उठ सकता है। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 1

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा तथा आपसे संबंधों में आए मतभेदों को भी सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- संयमित और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की बजाए ना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही से दूर रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए बहुत अच्छा समय बना रही हैं। आपको अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल कह सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग– गहरा पीला, भाग्यशाली अंक– 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कहीं से आपको विशेष जानकारी हासिल होगी। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज वह किसी के सहयोग से संपन्न हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य अथवा जमीन जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने और सुलझाने का भी प्रयास करें। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है। जिससे हाथ तंग रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है परंतु अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर भी बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति पूरी तरह ध्यान दें वरना अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए भी निकालने से संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी और भी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उचित और संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Related News