जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: चतुर्दशी श्राद्ध।

आज की भद्रा: प्रात: 08:10 बजे।

राशिफल-

मेष: प्रवास की स्थिति आ सकती है। स्थानांतरण या धार्मिक यात्रा भी संभव है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

सिंह: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

तुला: किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की इच्छा पूरी होगी। नेत्र विकार या रक्त से संबंधित परेशानी मिल सकती है। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन भावुकता के कारण कष्ट मिल सकता है। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी या संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

Related News