जानें कौन हैं पूनम पांडे जो कांग्रेस के टिकट से लड़ेंगी इलेक्शन, पार्टी ने एक्ट्रेस से लेकर पत्रकार तक इन महिलाओं पर लगाया दांव
- 15 Views
- Amaan
- January 13, 2022
- Breaking news उत्तरप्रदेश बड़ी खबरें राजनीति राज्य लखनऊ
यूपी में होने वाले विधानसभा इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस लिस्ट में 125 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवारों में औरतों के अलावा कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री व समाज सेवी भी शामिल हैं।
कांग्रेस इन महिलाओं पर लगाया दांव
वहीं यदि कांग्रेस प्रत्याशियों में बड़े नामों की बात करें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की वाइफ लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उतारा है. इसके अलावा एनआरसी-सीएए के विरूद्ध प्रदर्शन करने वाले सदफ जाफर को भी टिकट दिया गया है। पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह एक आशा कार्यकर्ता हैं।
कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं. हमने उन्हें अपना संघर्ष जारी रखने का मौका दिया है। जिस शक्ति से उनकी पुत्री पर अत्याचार हुआ, उनके परिवार का नाश हुआ, उन्हें भी उतनी ही शक्ति मिलनी चाहिए। बताया गया है कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी प्रत्याशी बनाया गया है
- महाराष्ट्र: कल 14 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ; एकनाथ शिंदे ने सभी दौरे किए रद्द, मुहर्रम की छुट्टी भी हुई कैंसिल
- Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी इंट्री लेवल बाइक, देखें क्या है खास
- Astro: जल्द शादी करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
- Vidur Niti: इंसान को जीवन भर सफल नहीं होने देती ये 4 गलतियां, आप करने से बचें
- Raksha Bandhan 2022: इस शुभ योग में मनेगा रक्षा बंधन, जानें शुभ महूर्त और बांधने की विधि