Krishna Janmashtami 2021: राशि के हिसाब से कान्हा को लगाएं भोग, पूरी होगी हर इच्छा 

img

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भाद्रपद की  कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जायेगा।  इस वर्ष यह तिथि 30 अगस्त, दिन सोमवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ लग्न भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग घरों और मंदिरों में बाल गोपाल का विधि विधान से पूजन करते हैं। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद  पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। इस दिन उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल जन्माष्टमी पर राशि के हिसाब से लगाएं भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।
  • मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही भगवान कृष्ण का लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करें।
  •   वृषभ राशि के लोग भगवान कृष्ण को माखन का भोग  लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकों सभी दुखों से मुक्ति मिलेगी।
  •   मिथुन राशि के लोगों को भगवान को दही का भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को चंदन का तिलक भी लगाना चाहिए।
  • कर्क  राशि के जातक बाल गोपाल को दूध और केसर का भोग लगाएं। साथ ही सफेद वस्त्र से उनका श्रृंगार करें।
  • सिंह राशि के लोग श्री कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाएं और गुलाबी वस्त्रों से उनका श्रृंगार करें।
  • कन्या राशि के जातक मावे का भोग लगाएं और बाल गोपाल का हरे रंग से श्रृंगार करें।
  • तुला राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को घी का भोग लगाना चाहिए और गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान को माखन और दही का भोग लगाएं। साथ ही उनका लाल वस्त्र से श्रृंगार करें ।
  • धनु राशि के जातक बाल गोपाल को पीले रंग से बनी मिठाई अर्पित करें और उन्हें पीले वस्त्र         पहनाएं।
  • मकर राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं और उन्हें नीले रंग के वस्त्र    पहनाएं।
  • कुंभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं और नीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
  • मीन राशि के लोग कान्हा को केसर और बर्फी का भोग लगाएं और भगवान कृष्ण को पीले रंग के  वस्त्र पहनाएं।
Related News