
लाइफ स्टाइल डेस्क। आज कल बच्चों से लेकर बड़े भी फ़ास्ट फ़ूड के दीवाने हो गये और ये हमारे सेहत पर बड़ा असर कर रहा हैं। लोगों की खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव भरी ज़िंदगी के चलते आजकल मोटापा आम समस्या बन गई हैं। हम सबको पता हैं एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं।
तब जाकर बढ़ते वजन से छुटकारा मिलता हैं। विशेषज्ञों की मानें तो समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान होता हैं। इस मौसम में पानी की उच्च मात्रा वाले फल और सब्जियां मिलते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है।
साथ ही बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इंस्टेंट वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें-
तरबूज खाएं-
तरजबू में तकरीबन 92 प्रतिशत पानी रहता है। शरीर को हायड्रेट रखने के लिए तरबूज सबसे बेस्ट फल है। इस वजह से तरबूज को आइकोनिक फ्रूट (प्रतिष्ठित फल) का दर्जा मिला है। इसमें विटामिन-ए, सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं।
साथ ही इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, कैलोरी बहुत कम होती है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर के चलते पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही कैलोरी कम होने से वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना समर सीजन में तरबूज जरूर खाएं।
खीरा खाएं-
समर सीजन में हायड्रेट रहने के लिए डाइट में खीरा जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम होती है। वहीं, फाइबर अधिक होता है। इसके अलावा, खीरा में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इन गुणों के चलते डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खीरा खाने की सलाह देते हैं।
आम खाएं-
आम को फलों का राजा कहा जाता है। समर सीजन आम के बिना अधूरा है। कई लोग चीनी की मात्रा अधिक होने के चलते आम नहीं खाते हैं। हालांकि, आम में जैव सक्रिय यौगिक और फाइटोकेमिकल के गुण पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए आप डाइट में आम को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो मैंगो शेक का भी आनंद उठा सकते हैं।
--Advertisement--