पंजाब सरकार के नए मंत्रियों की लिस्ट हुई फाइनल, इन नेताओं की होगी छुट्टी, देखिए पूरी सूची

img

पंजाब॥ राज्य के नये कैबिनेट के मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लग गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही 8 मंत्री कैबिनेट में वापस आए हैं। वहीं, नए मंत्रिमंडल में सात नये मंत्री शामिल किए जाएंगे।

Charanjit Singh Channi

आपको बता दें कि मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करने के बाद राहुल गांधी वापस शिमला पहुंच चुके हैं। वे मीटिंग करने शिमला से ही दिल्ली आए थे। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी पंजाब लौट आए हैं। जिसके पश्चात उन्होंने राजयपाल बीएल पुरोहित से भेंट की। बाहर आकर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कल यानी रविवार शाम को 4.30 बजे सभी मंत्रियों का शपथग्रहण कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उपमुख्यमंत्री के रूप में सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी शपथ ग्रहण कर चुके हैं। कैप्टन की कैबिनेट से साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को नए मंत्रिमंडल में नहीं रखा गया है।

आपको बता दें कि पंजाब कैबिनेट में मनप्रीत बादल, विजयेंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर बाजवा तथा सुख सरकारिया वापसी कर रहे है।

मनप्रीत बादल ने चन्नी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान को राजी करने में अहम भूमिका निभाई थी। विजयेंद्र सिंगला के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान ही पंजाब स्कूलों में नंबर वन आया था। वहीं, रजिया सुल्ताना सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुहम्मद मुस्तफा की बीवी हैं।

अरुणा चौधरी को भी हटाने की तैयारी थी, लेकिन मुख्यमंत्री चन्नी के साथ रिश्तेदारी के कारण उन्हें मंत्री पद मिल गया। भारत भूषण आशु कैप्टन के ज्यादा करीब नहीं थे, बल्कि राहुल गांधी के साथ उनके अच्छे ताल्लुकात हैं। तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया कैप्टन के विरूद्ध बगावत करने वाले ग्रुप में थे, इसलिए उन्हें भी मंत्री पद वापस मिल गया है।

Related News