MAHARAJGANJ: जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रोग्राम का हुआ आयोजन

img

महाराजगंज। युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सोनपति महिलाविद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर गोपाल जयसवाल ने कहा कि कला आज गांव में छिपा हुआ है। उनको मंच मिल जाए तो उनकी प्रतिभा और निखरेगी।

district maharajganj

प्रतियोगिता के बारे में युवा कल्याण अधिकारी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा आए हुए विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र भेंट किया। लोक नृत्य विद्या में रोशनी पटेल की टीम प्रथम तथा संजना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकगीत में चांचनी शर्मा की टीम ने प्रथम तथा एकल गीत में चंद्र किशोर प्रथम व मनीषा यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, निर्णायक मंडल सुनील कुमार सरगम व बेचू दास व अन्य लोग।

Related News